फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer, girl commit suicide by hanging

किसान, युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer, girl commit suicide by hanging
पिहानी/हरियावां। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर बॉर्डर के दानपुर गांव के पास जहां आम के पेड़ में किसान का शव फंदे पर लटका मिला, वहीं हरियावां थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दानपुर निवासी शिवचंद्र (28) खेतीबाड़ी का काम करता था। गांव से 500 मीटर दूरी पर सीतापुर जनपद के कमालुद्दीनपुर गांव में मकान बनाकर रह रहा था।
विज्ञापन

रविवार की शाम वह गोमती के किनारे शौच जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम पैतृक गांव दानपुर के पास स्थित आम के पेड़ में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। शिवचंद्र के पिता रामसागर ने बताया कि बेटे की शादी चार वर्ष पहले लखीमपुर के मैगलगंज थाने के हफ्सापुर निवासी अंजली के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अनबन होने के चलते चार माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। जिसको लेकर ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। जिससे परेशान होकर शिवचंद्र ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना में ससुरालीजनों से विवाद होने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, हरियावां क्षेत्र के ग्राम उचवल में विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
लखीमपुर के पसिगवां क्षेत्र के ग्राम किचनापुर निवासी सर्वेश की बेटी रोली (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम उचवल निवासी अमित के साथ हुई थी। रविवार देर शाम रोली का शव घर में फांसी पर लटका मिला।
पति ने बताया कि रोली की आंत में दिक्कत थी। ऑपरेशन कराने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। रविवार शाम घर पर अकेली थी। उसने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। अमित ने घटना की सूचना ससुर सर्वेश को दी। मृतका कादो वर्ष का बेटा है।

परिजनों की सूचना पर सीओ अशोक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed