फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer died in mysterious condition

संदिग्ध हालात में किसान की मौत

Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
farmer died in mysterious condition
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बानामऊ में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम बानामऊ निवासी विश्राम (70) अविवाहित था। वह 8 भाइयों में चौथे नंबर पर था और भतीजे नंदलाल के पास रहता था। नंदलाल ने बताया कि सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसने विश्राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। देर रात शव लेकर घर पहुंचा। मंगलवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक के दूसरे भतीजे रामशंकर ने हत्या की आशंका जता पुलिस को सूचना दे दी। उसका आरोप है कि विश्राम के हिस्से में तीन बीघा जमीन थी।

जिसका सोमवार को नंदलाल ने बैनामा कर लिया था। इसके बाद मौत होने की बात गले नहीं उतर रही है। उसने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध सेप्टीसीमिया से पीड़ित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed