{"_id":"679a69ae28fca89b900e71d5","slug":"farmer-commits-suicide-due-to-depression-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126089-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अवसाद में किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अवसाद में किसान ने की खुदकुशी
Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के डगरहा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। पत्नी से अलगाव से पिछले आठ माह से अवसाद में चल रहे किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के मजरा डगरहा निवासी राजकमल (24) खेती करता था। पांच साल पहले उसकी शादी जमुही गांव से हुई थी। अब से लगभग आठ माह पहले पत्नी से राज कमल का अलगाव हो गया था। पत्नी मायके में रहने लगी थी।
बुधवार को राजमकल अपने खेत में गन्ने की कटाई कर रहा था। इसी दौरान वह गन्ना डालने घर गया। वापस आते समय रास्ते में गांव के पूरब स्थित भीकम के बाग में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर से निकले ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
टड़ियावां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने काेई आरोप नहीं लगाए हैं। पत्नी से अलगाव के बाद से किसान के अवसाद में होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
फोटो-17-राजू। स्रोत परिजन-
मजदूर ने फंदा लगा जान दी
बेहटागोकुल। दुलारपुर गांव में मजदूर ने मंगलवार रात रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी राजू (20) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह मजदूरी के लिए दिल्ली जाने को तैयार हुआ था। इसके बाद दिल्ली जाने से इन्कार कर दिया। इसकी वजह भी परिजनों से नहीं बताई। देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया था। देर रात उस ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी राम लखन ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। (संवाद)