{"_id":"5f90750d8ebc3e9b8268bdbb","slug":"farmasist-deid-in-accident-hardoi-news-knp589891644","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से चीफ फार्मासिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से चीफ फार्मासिस्ट की मौत
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मंगलवार देर शाम कुतुबापुर के निकट बाइक सवार फार्मासिस्ट को वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आने से फार्मासिस्ट की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसरावां निवासी रमेश (55) होम्योपैथिक चिकित्सालय सेमरा में चीफ फार्मासिस्ट थे। शहर में लखनऊ चुंगी पर वह परिवार के साथ रहते थे।
मंगलवार को रमेश ड्यूटी पर सेमरा गए थे। देर शाम बाइक से वापस घर जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर ग्राम कुतुबापुर के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मेें टक्कर मार दी। हादसे में रमेश सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गईं। मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा और पुत्र विकास है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।