फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farjiwada ker hadpi, 20hektyer jameen

फर्जीवाड़ा कर हड़पी 20 हेक्टेयर भूमि, दंपत्ति समेत पांच पर रिपोर्ट

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
farjiwada ker hadpi, 20hektyer jameen
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्साखेड़ा में एक युवती की 20 हेक्टेयर से अधिक पैतृक भूमि फर्जीवाड़ा कर हड़प लेने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में दंपति के अलावा उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्र भी शामिल है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्साखेड़ा निवासी अंशू सिंह पुत्री नरेंद्र प्रताप ने बेनीगंज कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता के नाम से पुश्तैनी कृषि भूमि ग्राम उमरारी में 20 हेक्टेयर से अधिक है। आरोप है कि गांव निवासी धर्मराज सिंह पुत्र अजय प्रताप ने अपनी पत्नी सुषमा सिंह, पुत्र राजवीर सिंह, पुत्रियों मोक्षा और शांभवी सिंह के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर पारिवारिक व्यवस्था पत्र गलत ढंग से बनवा लिया। 18 जनवरी 2018 को धर्मराज सिंह ने उक्त भूमि की एक पक्षीय बिक्री भी करा ली। पारिवारिक व्यवस्था पत्र में जिस राजवीर सिंह की आयु लगभग तीन वर्ष 1998 में थी। उसके हस्ताक्षर बनवा दिए गए। इसके अलावा मोक्षा सिंह की आयु 11 वर्ष थी और गलत ढंग से उसे विवाहित दिखा दिया गया। उक्त व्यवस्था पत्र में शांभवी की उम्र भी उन दिनों पांच वर्ष की थी, जबकि उसके भी हस्ताक्षर बनवा दिए गए। अंशू सिंह का आरोप है कि जब उसे पूरे फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने अपनी पुश्तैनी भूमि वापस मांगी। तो आरोपी गाली गलौज कर जान माल से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने पूरे मामले में धर्मराज सिंह, उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र राजवीर सिंह, पुत्री मोक्षा और शांभवी के विरुद्ध फर्जीवाड़ा करने, फर्जी अभिलेख तैयार करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed