फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   False beam due to incorrect design, standardless building material

गलत डिजाइन, मानकविहीन निर्माण सामग्री के कारण गिरी बीम

Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
False beam due to incorrect design, standardless building material
1 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन प्रतीक्षालय की बीम और शटरिंग गिरने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट में बीम गिरने का प्रमुख कारण घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग, डिजाइन गलत होना और उचित पर्यवेक्षण न किया जाना बताया है। जांच टीम ने अपनी आख्या डीएम को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक शाहाबाद के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता और कार्यप्रभारी (एडीओ सहकारिता) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

शाहाबाद क्षेत्र पंचायत को 15वें वित्त आयोग से मिले बजट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। 31 जनवरी को निर्माणाधीन प्रतीक्षालय की बीम शटरिंग सहित गिर गई थी। इसकी विस्तृत जांच के लिए डीएम अविनाश कुमार ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम माया शंकर यादव और लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र चौधरी की टीम बनाई थी।
विज्ञापन

दो जनवरी को टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। टीम ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जांच आख्या के मुताबिक निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण में लापरवाही घटना की सबसे बड़ी वजह है। इसके अलावा निर्माण सामग्री घटिया इस्तेमाल की गई और निर्माण कार्य की डिजाइन भी मानक के मुताबिक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी रूप से डिजाइन में यह निकली खामी
प्रतीक्षालय 18 फिट तीन इंच लंबा और नौ फिट एक इंच गहरा बनाया जा रहा था। 18 फिट तीन इंच आंतरिक लंबाई की बीम के लिए लगभग 18 इंच बीम बनाने की जरूरत होती है, लेकिन इसे सिर्फ दस इंच ही रखा गया।
बीम के निचले भाग में 16 एमएम की तीन सरिया लगाई जानी चाहिए थी, लेकिन इसमें दस एमएम की तीन सरिया बीम के नीचे और ऊपर बेहद कम मात्रा में लगाई गई। आरसीसी के मिश्रण का उपयोग भी मानक के मुताबिक नहीं किया गया।

यह भी मिली खामी
पूरी बीम मय छत की शटरिंग के गिर जाने का मुख्य कारण ढलाई में इस्तेमाल सीमेंट, कंकरीट और स्टील (सरिया) का उपयुक्त अनुपात में प्रयोग न किया जाना और पहले ढाली गई बीम के कंकरीट का पूरी तरह सेट होने से पहले ही अतिरिक्त भार दिया जाना भी है। बीम ढलाई के दो दिन बाद ही शटरिंग बांधकर छत की ढलाई करने की तैयारी कर ली गई थी।
-जांच टीम को लेबर अनुबंध और लेबर मस्टर रोल नहीं दिखाया गया
-पांच लाख 19 हजार पांच सौ रुपये का इस्टीमेट हुआ था स्वीकृत
-मेसर्स शिवाय ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स हरदोई द्वारा किया जा रहा है कार्य
-एडीओ सहकारिता विजय प्रकाश को बनाया गया है कार्य प्रभारी
-आरईएस के अवर अभियंता तकनीकी राय के लिए हैं नामित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed