फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fall is the politics of religion: Dr. Squab

पतन कराती है धर्म की राजनीति : डा. धम्म

Sun, 09 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sun, 09 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fall is the politics of religion: Dr. Squab
बौद्ध भिक्षु को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जिस देश में धर्म की राजनीति होती है वह देश पतन की ओर चला जाता है। यह बात धम्म चेतना यात्रा के दौरान शनिवार को बौद्ध बिहार में कही गई।

मुख्यालय स्थित बौद्ध बिहार में धम्म चेतना यात्रा पहुंचने के बाद उसकी अगुवाई करने वाले आल इंडिया भिक्षु संघ के संघ नायक व राज्यसभा के पूर्व सांसद डा. धम्म ने यह बात कही। उन्होंने कहा बाबा साहब का सपना सम्राट अशोक जैसा धर्म सापेक्ष, लोक कल्याणकारी सुशासन स्थापित करना है। मानवता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए देश काल परिस्थितियों के अनुसार चले आ रहे विभिन्न धार्मिक मतों का यथा संभव ध्रुवीकरण किया, बल्कि रूढ़िवादिता को त्यागकर मिल जुलकर भारत को शक्तिशाली बनाकर विश्व बंधुत्व व विश्व शांति में योगदान प्रदान करना है। इस मौके  पर जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण शास्त्री ने सभी का स्वागत व सम्मानित किया।


इस मौके पर जिला मंत्री सिद्ध प्रसाद मौर्या, प्रीतेश दीक्षित, नीरज सिंह, रामचंद्र राजपूत, राम बहादुर सिंह, राम सिंह कुशवाहा, राजीव राजपूत, वीरेंद्र सिंह रहे। उधर हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सारनाथ से शुरू होकर पूरे देश में भ्रमण पर निकली धम्म यात्रा के कटियारी क्षेत्र के ककरा गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजीव राजपूत, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आजाद भदौरिया, मुन्नूलाल पांडेय, संजीव सिंह आदि रहे।। उधर प्रतापनगर चौराहा पहुंची यात्रा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला मंत्री रोहित वैश्य, मंडल प्रभारी प्रदीप सिंह, पिंटू, भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला, अशोक वर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed