{"_id":"a680b5395c91d44d945544fc9f5aa123","slug":"fair-mlc-election-priority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष एमएलसी चुनाव पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष एमएलसी चुनाव पहली प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि जिले में निष्पक्ष एमएलसी चुनाव पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्ग की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। अतिक्रमण पर रोक लगाने के साथ उसकी मनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और अगर ऐसे मामले दर्ज हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। हर्ष फायरिंग के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। भरोसा दिलाया कि जिले में पुलिस व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह, सीओ बघौली तारकेश्रर पांडेय, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद आदि रहे।
विज्ञापन