फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Factory worker dies after falling from lift under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फैक्टरी कर्मी की लिफ्ट से गिरकर मौत

Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Factory worker dies after falling from lift under suspicious circumstances
संडीला। कछौना औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 में एक प्लाईवुड फैक्टरी में संदिग्ध हालात में लिफ्ट पर काम करते समय गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। मृतक के पिता ने प्लाईवुड फैक्टरी संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के सोम निवासी आशीष (20) कछौना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था। शुक्रवार की देर शाम फैक्टरी के अंदर लिफ्ट पर कार्य करते समय अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

साथ में काम कर रहे मजदूरों ने एंबुलेंस से उसे संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर आशीष के परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के पिता शिव कुमार ने प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक पर आशीष की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed