फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Facilities will soon be increased in CHC, Chaunsar CHC will also be operational: MLA

सीएचसी में जल्द बढ़ेंगी सुविधाएं, चौंसार सीएचसी भी होगी चालू : विधायक

Sun, 21 Sep 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Facilities will soon be increased in CHC, Chaunsar CHC will also be operational: MLA
फोटो-24- स्वास्थ्य​ ​शिविर में अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान बच्चे को खीर ​खिलाते विधायक माधवें - फोटो : 1
हरपालपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हरपालपुर सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि जल्द ही सीएचसी में सुविधाएं बढ़ेंगी। चौंसार में भी जल्द ही अस्पताल शुरू होने की बात उन्होंने कही। शिविर में 175 मरीजों को परामर्श और दवाइयां दी गईं। इस दौरान अन्न प्राशन संस्कार, गोदभराई संस्कार कराए गए और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने दावा किया कि हरपालपुर सीएचसी विभिन्न संस्थाओं की मदद से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जल्द ही यह सीएचसी सूबे की सबसे अच्छी सीएचसी बनेगी। नवनिर्मित चौंसार सीएचसी में स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। इससे गंगा और राम गंगा के किनारे बसे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र के रूपापुर, मुंडेर, बारामऊ-दहेलिया व कैखाई में भी सीएचसी बनना प्रस्तावित है। सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय ने कहा कि स्वस्थ नारियों से ही सशक्त परिवार, प्रदेश व राष्ट्र का निर्माण होगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करन, ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. विनीश, डाॅ. शैली राशिद, डाॅ. सौरभ, डाॅ. कुशाग्र श्रीवास्तव, डाॅ. अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed