फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Explanation sought from the outgoing Pradhan and Panchayat Secretary of Mithnapur.

Hardoi News: मिठनापुर के निवर्तमान प्रधान व पंचायत सचिव से जवाब तलब

Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the outgoing Pradhan and Panchayat Secretary of Mithnapur.
हरदोई। गांव में विकास और भुगतान में गड़बड़ी पर मिठनापुर के निवर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नोटिस का जवाब न दिए जाने पर अंतिम मौका दिया है। सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यह मौका गांव निवासी राकेश कुमार के शिकायती पत्र पर लोकायुक्त से कराई गई जांच में मिली गड़बड़ी पर दिया है। लोकायुक्त से नामित तीन सदस्यीय समिति ने ग्राम पंचायत में कराए गए काम और भुगतान की जांच की थी। जांच में काम और भुगतान में मिली गड़बड़ी के साथ ही अधिकतर पत्रावलियों में कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र पर तकनीकी कर्मी के हस्ताक्षर नहीं मिले थे।
विज्ञापन

बताया गया कि लोकायुक्त जांच में एस्टीमेट में श्रमिकों को चार्ज और पीएफएमएस भुगतान का विवरण सही नहीं मिला था। निवर्तमान प्रधान अभय सिंह और निवर्तमान और वर्तमान में शाहाबाद में तैनात पंचायत सचिव पवन कुमार की तरफ से वित्तीय अनियमितता की भी पुष्टि की गई थी। इस पर 31 दिसंबर 2025 को पंचायतीराज अधिनियम में नोटिस दिया गया था। इस पर कोई जवाब नहीं आया। डीएम ने अंतिम मौका देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर जवाब न आने पर गड़बड़ी के रुपये की वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed