{"_id":"63a490056812c9595a432a5d","slug":"executive-officers-will-test-the-objections-and-report-hardoi-news-knp734775675","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिशासी अधिकारी आपत्तियों का परीक्षण कर देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिशासी अधिकारी आपत्तियों का परीक्षण कर देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई के सीमा विस्तार को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। नगर की प्रस्तावित सीमा विस्तार पर 1620 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं है। आपत्तियों के परीक्षण और उनके निराकरण की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी को सौंपी गई है। शासन ने यह प्रक्रिया कोर्ट में वाद दाखिल होने के बाद शुरू की है।
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का प्रस्ताव यहां से तैयार कराते हुए शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर इसके लिए आपत्तियां भी प्राप्त की गईं। नगर पालिका परिषद शाहाबाद और नगर पंचायत पाली के सीमा विस्तार को शासन ने हरी झंडी दे दी थी।
नगर पालिका परिषद हरदोई के सीमा विस्तार का प्रस्ताव आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के स्तर पर ही ठंडे बस्ते में चला गया था। बताया गया कि यहां के अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा ने सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के लिए न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन
अवमानना वाद दाखिल किए जाने के बाद नगरीय निकाय निदेशक ने आपत्तियों को यहां प्राप्त कराते हुए निराकरण कराने का आदेश दिया है। सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर आईं 1620 आपत्तियों को निराकरण की जिम्मेदारी हरदोई नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सौंपी गई है। डीएम एमपी सिंह ने परीक्षण करते हुए एक-एक आपत्ति का कारण सहित निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।