Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excessive use of antibiotics is increasing microbial resistance: Dr. JB Gogoi

एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल बढ़ा रहा रोगाणुओं का प्रतिरोध: डॉ. जेबी गोगोई

Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Excessive use of antibiotics is increasing microbial resistance: Dr. JB Gogoi
फोटो- 31- मेडिकल कॉलेज के न्यूज-लेटर के विमोचन के दौरान मौजूद प्रधानाचार्य साथ में अन्य। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन


एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल बढ़ा रहा रोगाणुओं का प्रतिरोध: डॉ. जेबी गोगोई- मेडिकल कॉलेज में जागरुकता कार्निवल का हुआ आयोजन
- कॉलेज के न्यूज लेटर का किया गया विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोजलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को विश्व राेगाणुरोधी प्रतिरोध जागरुकता कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस व नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनुचित इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान महाविद्यालय के न्यूज-लेटर का विमोचन किया गया।

कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) की तरफ से सप्ताहभर चलने वाले जागरुकता कार्निवाल की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि एएमआर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर वैश्विक चुनौती है। इससे निपटने के लिए एंटीबायोटिक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल और संक्रमण की रोकथाम जरूरी है। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति गर्ग ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध केवल अस्पतालों तक सीमित समस्या नहीं है। अनावश्यक एंटीबायोटिक लेने से बचें और चिकित्सक के निर्देशों का पालन करके हर व्यक्ति नियंत्रण में योगदान दे सकता है। कार्निवाल में रस्साकशी, व्हील ऑफ फॉर्च्यून, फोटोग्राफी कॉर्नर और एएमआर थीम पर आधारित सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से जागरुक किया गया। विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभाग के न्यूज-लेटर का विमोचन भी किया गया। उपप्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed