फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ex will call drug availability

पूर्व सैनिकों को फोन बताएगा दवा की उपलब्धता

Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ex will call drug availability
mobile

हरदोई।  मुख्यालय स्थित अस्थायी ईसीएचएस सेंटर पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति और दवाएं न होने की जानकारी घर बैठे ही पहले से कर सकेंगे। सेंटर प्रभारी ने इस दिशा में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


ईसीएचएस सेंटर प्रभारी कर्नल एचएल कौशल ने बताया कि पूर्व सैनिकों की सहूलियतों के लिए कदम उठाए हैं। कई पूर्व सैनिकों की शिक ायतें रहती हैं कि वह जिले के दूर दराज इलाकों से मुख्यालय तक की दौड़ लगाते हैं।
विज्ञापन


लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चलता है या तो डाक्टर नहीं है या फिर जिस मर्ज की उन्हें दवा जरूरत है वह सेंटर पर नहीं है। इस लिए इस समस्या को फिलहाल खत्म करने के लिए उन्होंने सेंटर पर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यदि जिले में भूतपूर्व सैनिक कहीं से भी दवा या चिकित्सक के संबंध में जानकारी चाहता है तो उसे तत्काल दी जाए। पूर्व सैनिक सेंटर के  नंबर 05852-222030 पर संपर्क कर सकते हैं।

पूर्व सैनिकों को यहां से कोई शिकायत हो तो उनके मोबाइल नंबर 9792534222 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों को यहां पहुंचने पर चाय आदि की व्यवस्था के लिए टी मेकिंग मशीन की डिमांड की गई है।

जल्द ही फोटोकॉपी मशीन भी लगाई जाएगी।

बावन रोड पर ग्राम तत्यौरा में बनने वाले ईसीएचएस की स्थायी इमारत को लेकर एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ईसीएचएस प्रभारी ने बताया कि ईसीएचएस बिल्डिंग के निर्माण को लेकर धनराशि पूर्व में ही आवंटित हो चुकी है लेकिन हेडक्वार्टर से अनुमोदित होने के बाद निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।


उन्होेंने बताया कि एक बार फिर से उन्होंने इस संदर्भ की फाइलें हेडक्वार्टर में शीर्ष अधिकारियों के समक्ष पहुंचा दी गई हैं। जिस पर जल्द ही निर्णय होकर निर्माण एजेंसी को स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed