{"_id":"570010124f1c1b887ff00218","slug":"ex-navy-commander-will-of-x-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स नेवी कमांडर करेंगे भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स नेवी कमांडर करेंगे भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लगभग तीन साल एक माह तक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का दायित्व निभाने वाले कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी को शासन ने डिप्टी डायरेक्टर बनाकर लखनऊ भेज दिया है। उनकी जगह जिले में पहली बार एक्स नेवी कमांडर को सैनिक कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। शासन ने इस ओर शनिवार को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी की 27 जुलाई 2013 को तैनाती हुई थी। शनिवार को शासन ने उनका स्थानांतरण डप्टी डायरेक्टर पद पर करने के बाद लखनऊ भेज दिया है तो उनके स्थान पर एक्स नेवी कमांडर गुरुशरन गौर को तैनाती दी है। यह पहली बार होगा कि जब जिले में नेवी का कोई अधिकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की कुर्सी संभालेगा।
विज्ञापन
बताते चले कि कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी से पूर्व जिले में तैनात रहे कर्नल हृदय नारायण कौशल को भी डिप्टी डायरेक्टर बनाकर लखनऊ भेजा गया था। शासन ने स्थानांतरण के साथ नई तैनाती के संबंध में जिले के सैनिक कल्याण कार्यालय में पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन