{"_id":"5df3d3d58ebc3e8791704b28","slug":"eveteasing-case-in-train-man-arrested-hardoi-news-knp5320246187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून एक्सप्रेस में रामपुर की महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एक्सप्रेस में रामपुर की महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस में लखनऊ से रामपुर जाने लिए सवार हुई महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी झगड़ने लगा। बालामऊ स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन रुकते ही आरोपी भागने लगा तो जीआरपी ने उसे पकड़कर बंदूक कब्जे में ले ली। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिहार स्थित मायके से पति व आठ माह के बच्चे के साथ रामपुर वापस जा रही महिला लखनऊ स्टेशन से दून एक्सप्रेस में चढ़ी। ट्रेन मलिहाबाद पहुंची तभी ट्रेन में लखनऊ से बंदूक लेकर सवार हुए युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला व उसके पति ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना। युवक की हरकत बढ़ने पर अन्य यात्रियों ने भी आपत्ति जताई। इस पर युवक झगड़ा करने लगा। इस बीच ट्रेन बालामऊ स्टेशन पहुंच गई।
स्टापेज के चलते ट्रेन स्टेशन पर जैसे ही रुकी, आरोपी यात्रियों से हाथ छुड़ाकर प्लेटफार्म पर कूदा और भागने लगा। शोर सुनकर जीआरपी के जवानों ने युवक को पकड़ लिया और बंदूक भी कब्जे में ले ली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रजनीश सिंह पुत्र मिथलेश सिंह निवासी मोहल्ला नवीपुरवा धर्मशाला रोड कोतवाली शहर हरदोई बताया। बताया कि वह लखनऊ में एक प्रापर्टी डीलर के यहां प्राइवेट गनर की नौकरी करता है। देर शाम महिला के साथ हरदोई जीआरपी थाना पहुंचे उसके पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।