फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Everyone should cooperate in filaria-free campaign: CDO

फाइलेरिया के जड़ से खात्मे के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : सीडीओ

Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Everyone should cooperate in filaria-free campaign: CDO
हरदोई। फाइलेरिया को जड़ के खत्म करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। सभी विभाग इसे गंभीरता से लें। यह बात मुख्य विकास अधिकारी ने फाइलेरिया मुक्त अभियान की तैयारी बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकास भवन सभागार में फाइलेरिया मुक्ति अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ बाल विकास पुष्टाहार विभाग, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सीडीओ ने कहा कि सभी आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभी से तैयारियां कर लें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने कहा कि जनपद स्तर पर कुल 4202 टीमों का गठन अभियान चलाने के लिए किया गया है। इन टीमों में आशा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्यकर्मी, मलेरिया नियंत्रण और फाइलेरिया नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों के अलावा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी भी शामिल हैं। इनमें से 130 टीमें हरदोई शहर में कार्य करेंगी, जबकि 4072 टीमें ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहेंगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं को भी वितरित किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed