फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every bank will loan two people

हर बैंक शाखा दो लोगों को देगी लोन

Sun, 03 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Every bank will loan two people
rupees note - फोटो : logo

हरदोई। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के कन्नौज एवं हरदोई डीडीएम राजीव मोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अप्रैल को स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के तहत रोजगार एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आनलाइन आवेदन एवं मानीटरिंग के साथ कर्ज योजना की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


इस योजना में प्रत्येक बैंक शाखा को अपने यहां से दो को मंजूरी देनी होगी। इन दो लोगों में एक का महिला आवेदक और एक का अनुसूचित जाति वर्ग से होना आवश्यक है। योजना के तहत आवेदक को उद्योग लगाने आदि के लिए 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीडीएम ने बताया कि हरदोई में करीब 247 बैंक शाखाएं हैं। सभी शाखाओं को दो प्रस्तावों को मंजूरी देने का लक्ष्य है। ऐसे में लगभग 494 प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत 75 प्रतिशत प्रोजेक्ट धनराशि बैंक द्वारा कर्ज के रूप में दी जाएगी। शेष 25 प्रतिशत धनराशि आवेदक को लाभार्थी अंश के रूप में स्वयं लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह योजना पूरे देश के लिए लागू हो रही है। योजना की मानीटरिंग का कार्य सिडबी निर्वहन करेगी, जबकि जिलों में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, अग्रणी बैंक आवेदकों को मार्गदर्शन आवश्यकता पड़ने पर प्रदान करेंगे।     


आवेदनों की पारदर्शिता एवं फास्ट वर्किंग के लिए आनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक कागजात एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि की स्कैन कापी आनलाइन अटैच होगी। उसके बाद एलाट होने वाली बैंक शाखा में आवेदक को मूल कापी देनी होगी। पूरे मामले में आनलाइन मानीटरिंग एवं लोन डिस्पैच होने तक कम्यूनिकेशन आदि की व्यवस्थाओं से आवेदकों को काफी सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed