{"_id":"60368e588ebc3e8c9775bb5f","slug":"events-to-be-held-for-the-welfare-of-all-the-society-are-commendable-sunil-bansal-hardoi-news-knp613919977","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज के कल्याण को होने वाले आयोजन सराहनीय : सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज के कल्याण को होने वाले आयोजन सराहनीय : सुनील बंसल
विज्ञापन
कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान मौजूद भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, विधायक ?
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि होनहार लोगों का असमय चला जाना खलता है, लेकिन उनकी याद में सर्व समाज के कल्याण के लिए ऐसे आयोजनों को करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह बात डॉ. आलोक सिंह नीलू की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर और कृषि कल्याण मेले में कही।
भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के छोटे भाई डॉ. आलोक सिंह नीलू अलीगढ़ में बैंक में प्रबंधक के पद पर थे। दुर्घटना में 24 फरवरी 2018 को उनका निधन हो गया था। उनकी स्मृति में बुधवार को मल्लावां के जूनियर हाईस्कूल में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में लगभग एक हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 125 लोग चिह्नित किए गए, जबकि 700 लोगों को चश्मा दिया गया। ओपीडी में 683 मरीजों को परामर्श दिया गया। 15 लोगों ने ईसीजी कराया, 325 लोगों ने मधुमेह की जांच कराई, जबकि 158 ने रक्त संबंधी परीक्षण कराए।
विज्ञापन
83 लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सकों ने परामर्श दिया। आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 297 लोगों को परामर्श दिया। इस दौरान 50 निशक्तजनों को ट्राई साइकिल दी गई, तीन लोगों को कान की मशीन और 25 को बैसाखी दी गई। लगभग नौ हजार किसानों को लौकी, तरोई कद्दू, मूली, खीरा, सेमी आदि के बीजों का वितरण स्टॉल लगाकर किया गया।
राममंदिर निर्माण के लिए दिया चेक
कार्यक्रम में आए आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल को विधायक आशीष सिंह आशू ने एक लाख 51 हजार रुपये का चेक श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत दिया। विधायक की मां विमला देवी ने भी एक लाख 51 हजार रुपये का चेक दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन की ओर से दिया।