फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even convicts smiled at fraud department

फर्जीवाड़ा होने पर भी दोषियों पर मेहरबान विभाग

Sun, 12 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 12 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Even convicts smiled at fraud department
बिजली - फोटो : logo

हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों पर बिजली विभाग भी मेहरबान हो गया है। फर्जी रसीद देकर उपभोक्ताओं को ठगने वाले निजी कर्मचारियों को विभाग ने ही पकड़ा और उन पर कार्रवाई भी शुरू की गई लेकिन कुछ ही दिन में कार्रवाई अब ठंडे बस्ते में पहुंच गई। निजी कर्मचारियों दुस्साहसी हो गए हैं। जबकि ऐसे तमाम मामले कई और भी हैं, जिन्हें विभागीय कर्मचारी ही दबाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन दिलाने से लेकर मीटर रीडिंग लेेने में कमाई की जाती है। उपभोक्ताओं के बिलों का संशोधन कराने में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। शहर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और। निजी कर्मचारी ने फर्जी रसीद उपभोक्ता को देनेे के साथ ही विभागीय अभिलेखों में भी लगा दी लेकिन मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी दी लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कन्हईपुरवा में भी बिल की फर्जी रसीद उपभोक्ता को दी गई। इसकी भी शिकायत हुई मामला पुलिस तक भी नहीं पहुंचा। दो मामले बता रहे हैं कि अब विभाग ही दोषियों पर मेहरबान है। इस बाबत उपखंड अधिकारी दिलीप यादव ने बताया कि कुछ मामलों में जांच हो रही है, जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed