फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Entrepreneurs raised the issue of damaged roads in the city

Hardoi News: उद्यमियों ने शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का मुद्दा उठाया

Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of damaged roads in the city
हरदोई। शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों और यातायात व्यवस्था का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया। उद्यमियों ने डीएम की अध्यक्षता वाली जिला उद्योग, व्यापार और श्रम बंधु की बैठक में समस्याओं को गिनाया और निराकरण की मांग रखी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों का समय से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। रोजगारपरक योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप लोगों को लाभान्विंत किया जाए। अधिकारी से कहा कि वह व्यापारियों से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका निस्तारण कराएं। नगर क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं। शहर के महत्वपूर्ण चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाए। शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। सीडीओ सौम्या गुरुरानी सहित उद्यमी, व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था सही से की जाए
विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में डीएम एमपी सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि पौधरोपण की सूचना प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अवश्य प्रेषित की जाए। नए लक्ष्य के अनुरूप तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। जिला गंगा समिति के सदस्य जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अशोक सिंह ने सुझाव दिया कि कि मेहंदीघाट में विद्युत शवदाह बनवाए जाने की कार्यवाही की जाए। डीएम ने कहा कि सुझाव अच्छा है, विद्युत शवदाह गृह के लिए मानक अनुरूप भूमि का चिह्नीकरण जल्द कराया जाए। गंगा किनारे के गांवों में जैविक खेती को बढावा दिया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीएफओ शशिकांत अमरेश व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed