{"_id":"642487329d5e39a53a0fabc4","slug":"enthusiasm-again-increased-regarding-civic-elections-hardoi-news-c-12-1-151301-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निकाय चुनावों को लेकर फिर बढ़ीं सरगर्मियांं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निकाय चुनावों को लेकर फिर बढ़ीं सरगर्मियांं
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। विभागों ने भी इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है और संभावित दावेदार फिर से नाम मैदान में आने लगे हैं। हालांकि निकाय चुनाव को लेकर अभी शासन स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। इन सबके बावजूद विभाग और राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं।
जिले की सात नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां की बागडोर प्रशासक के हाथों में आ गई। नगर पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और आज भी पंचायतों में विकास कार्य पूर्व की भांति कराए जा रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
प्रशासन को बस शासन के आदेश का इंतजार है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) देवेंद्र कुमार का कहना हैं कि निकाय चुनाव को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी हैं। बूथों का कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों के साथ ही चुनाव कराने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा।