फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engineer arrested for selling pornographic material to 7,000 people through 21 social media channels

Hardoi News: सोशल मीडिया के 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Engineer arrested for selling pornographic material to 7,000 people through 21 social media channels
फोटो-39-विकास। फाइल फोटो
हरदोई। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन

हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका एक एआई से बना अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम पर अपलोड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ने पर पता चला कि प्रयागराज के धूमलगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली के मकान नंबर 23 एफ/9 एफ निवासी विकास सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने एक मुखबिर के जरिए उससे संपर्क साधा। मुखबिर ने अश्लील वीडियो मांगे तो उसने चैनल सब्सक्राइबर करने को कहा।
विज्ञापन

इसके लिए 350 रुपये का शुल्क जमा करने के लिए भी कहा गया। इसके बाद विकास ने अपना बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड मुखबिर को उपलब्ध करा दिया। यह सब मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि विकास ने वर्ष 2019 में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। 21 चैनल और ग्रुप बनाकर अश्लील सामग्री ऑनलाइन बेचने का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह साल में सात हजार सब्सक्राइबर से कमाए कई करोड़ रुपये
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि वर्ष 2020 में विकास ने सोशल मीडिया पर ग्रुप और चैनल बनाना शुरू किए थे। छह साल में सात हजार लोग उसके साथ जुड़ गए थे। यह सभी लोग उससे अश्लील फोटो और वीडियो लेते थे। उसने सब्सक्रिप्शन के लिए अलग-अलग प्लान भी बना रखे थे। 350 रुपये में मासिक प्लान था जबकि 450 रुपये में तीन माह और 600 रुपये में छह माह का प्लान देकर वह अपने प्राइवेट चैनलों का एक्सेस उपभोक्ताओं को दे देता था। सीओ का दावा है कि अब तक की जांच में उसके तीन बैंक खातों में लगभग सवा करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई है। इससे पूर्व हुए लेनदेन का ब्योरा इसमें शामिल नहीं है।


10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो मिले
अप्रैल में शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आ गई थी। गोपनीय ढंग से पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि जांच में 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं। ज्यादातर फोटो और वीडियो लोगों के प्राइवेट मूवमेंट के हैं। बीटेक की पढ़ाई में सीखी तकनीक का इस्तेमाल विकास ने आपत्तिजनक सामग्री बेचने के लिए किया। जांच में पता चला कि अगर उसे किसी वीडियो का कुछ सेकेंड का भी क्लिप या स्क्रीनशॉट मिल जाता था तो वह गूगल लेंस समेत अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर वीडियो की असली लोकेशन और वास्तविक फाइल तक पहुंच जाता था। वहां से वीडियो डाउनलोड कर अपने टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड कर देता था।


जिसे परिजन समझ रहे थे ऑनलाइन नौकरी वह निकला अश्लीलता का बिजनेस
विकास के पिता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विकास बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में बिताता था। लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही उलझा रहता था। परिजनों को लगता था कि विकास ऑनलाइन नौकरी करता है। जब पुलिस उस तक पहुंची तब परिजनों को पता चला कि विकास तो अश्लीलता का बिजनेस चला रहा है।




प्रयागराज के विकास के खिलाफ उपनिरीक्षक रोशन सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल साइट्स के जरिए उसने अपने चैनल बना रखे थे। सात हजार लोगाें ने इसका सब्सक्रिप्शन ले रखा था। जांच में उसके बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये मिले। नाबालिग विद्यार्थी भी उसके सब्सक्राइबर हैं। अभी अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। -अंकित मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed