{"_id":"9e2c2c37c6eadb9da57e71386060f61b","slug":"encompass-indefinite-arrest-of-accused-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को जारी बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को जारी बेमियादी धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड टड़ियावां के ग्राम गढ़ी निवासी महिला ने
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों पर महिलाओं के साथ मारपीट व बेइज्जत करने वाले नामजद
लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी
रहा।
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी चंदरि ने बताया कि बीते 25 दिसंबर को गांव के दबंग लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको बचाने आईं पड़ोस की महिला महदेई, बिटोली को भी उक्त लोगों ने पीटा तथा बेइज्जत किया।
बताया कि वह घटना में गंभीर रूप से घायल थी और अस्पताल में भर्ती थी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसके घर वालों ने जब धरना दिया, तब जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई और नामजद लोग उसे धमका रहे हैं। महिला ने बताया कि वह लोग 16 मार्च से धरने पर बैठे हैं, पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।