{"_id":"67759233b2b69fc4700d5bce","slug":"employment-will-be-provided-with-rs-327-billion-and-work-will-be-done-hardoi-news-c-213-1-hra1001-124779-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 3.27 अरब से दिया जाएगा रोजगार और कराए जाएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 3.27 अरब से दिया जाएगा रोजगार और कराए जाएंगे काम
विज्ञापन
हरदोई। आगामी वित्तीय वर्ष में गांवों में कराए जाने वाले काम की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मनरेगा जॉब कार्डधारक परिवारों को 83.00 लाख दिन रोजगार दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जॉब कार्डधारक परिवारों को रोजगार दिए जाने पर 1.96 अरब और विकास कार्यों की सामग्री पर 1.31 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे।
मनरेगा में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरदोई सहित जिलों से कार्ययोजना मांग ली है। कार्ययोजना ग्राम्य विकास विभाग में उपलब्ध कराए जाने के लिए जिले में 19 विकास खंडों और 1,293 ग्राम पंचायतों में काम कराए जाने के लिए तैयार कराई जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में 73,00,000 दिन रोजगार सृजित किए जाने के लक्ष्य पर काम कराया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में 83,00,000 दिन रोजगार श्रमिकों को दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। श्रमिकों को रोजगार दिए जाने के लिए कार्ययोजना में श्रम बजट की मद में 1,96,71,00,000 रुपये का प्रावधान किया जा रहा है, जबकि विकास कार्यों में लगने वाली सामग्री की मद में 1,31,14,00,000 रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्ययोजना में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नीलम नदी का पुनरुद्धार, अन्नपूर्णा भवन निर्माण, खाद्य वन को वरीयता दी गई है।