फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   employment chance created in village area

ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार दिलाएगा खादी ग्रामोद्योग

Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
employment chance created in village area
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की राह आसान करने को खादी ग्रामोद्योग विभाग ने बेरोजगारों से आवेदन मांगे हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जिले में 11 इकाइयों को स्थापित कराकर 55 लाख रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को चार प्रतिशत व अन्य आरक्षित वर्ग को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 18 से 50 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार 10 लाख रुपये तक की उत्पादन व सेवा आधारित परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कर सकेंगे। जिस व्यक्ति ने किसी भी सरकारी योजना में अनुदान का पूर्व में लाभ न लिया हो, उसे योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसमें केवल नई इकाइयां ही लगाई जा सकती हैं। लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक लोग ऋण के लिए 30 नवंबर तक वेबसाइट www.upkvib.com पर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed