फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employees should not accept hospitality from anyone.

Hardoi News: कार्मिक किसी का भी आतिथ्य न स्वीकार करें

Wed, 01 May 2024 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Employees should not accept hospitality from anyone.
हरदोई। लोकसभा चुनाव के मतदान में लगाए गए कार्मिक को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। 12 मई को मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद 13 मई को मतदान के लिए सभी व्यवस्थाओं को जुटा लिया जाए। महिला और पुरुष मतदाताओं की लाइन के बोर्ड, बूथ और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करा लिया जाए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार से शुरु हुए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्मिकों को निष्पक्ष रहकर काम करना है। पूरी पोलिंग पार्टी को पद के अनुसार काम सौंपे गए हैं। पीठासीन अधिकारी के निर्देशन में पूरी टीम सुचारु मतदान कराएगी। मॉक पोल का ब्योरा बूथ पर लगाया जाएगाा। मास्टर ट्रेनर्स ने सामान्य जानकारी के साथ ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल को जोड़ने और संचालन की जानकारी दी। एसपी केसी गोस्वामी, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, सदर एसडीएम एसके मिश्रा, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
कार्मिकों को ईडीसी किए गए जारी
मतदान कार्मिकों में से लोकसभा क्षेत्र के अंदर लगी ड्यूटी वाले कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी किए गए। कार्मिकों की ओर से लोकसभा क्षेत्र के अंदर की विधानसभा क्षेत्र के मतदाता होने का प्रमाण व पहचान पत्र दिए जाने पर फार्म जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed