{"_id":"65d100658aa529cd81089f84","slug":"employees-of-two-hospitals-clashed-for-the-patient-six-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110725-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मरीज के लिए भिड़े दो अस्पतालों के कर्मचारी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मरीज के लिए भिड़े दो अस्पतालों के कर्मचारी, छह घायल
Sun, 18 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र मार्ग पर स्थित दो प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों के बीच हुए विवाद के बाद कर्मचारी भिड़ गए। मरीज को अपने- अपने अस्पताल में बुलाने की कोशिश के दौरान हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंच गए।
कछौना में स्थित स्वास्तिक अस्पताल के संचालक पंकज गुप्ता ने बताया कि उनके अस्पताल के पास में ही एनबी अस्पताल भी है। एनबी अस्पताल के पीआरओ आनंद तिवारी उनके अस्पताल से मरीज बुलाने के लिए आए थे। इसको लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला शांत हो गया। कुछ ही देर बाद एनबी अस्पताल के संचालक और पतसेनी देहात के प्रधान डा. मुख्तार अपने भतीजे आमिर, साथियों आनंद, राजुल दीक्षित व अन्य लोगों के साथ आए और उनके अस्पताल पर हमला बोल दिया।
लाठी डंडों से मारपीट में पंकज, उनका भाई अमर और चंद्रभाल गौतम घायल हो गए। एनबी अस्पताल के संचालक मुख्तार ने बताया कि उनका पीआरओ आनंद तिवारी दुकान पर चाय पीने गए थे। उसे स्वास्तिक अस्पताल के कर्मचारियों ने अंदर खींच लिया। वह लोग बचाने गए, तो मारपीट हो गई। घटना में आनंद (27), आमिर (18) और राजुल (30) घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी कछौना ले जाया गया।
विज्ञापन
सीएचसी के डा. राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पंकज (35), अमर (22) और चंद्रभाल (28) को सिर में गंभीर चोट के कारण ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष राहुल दीक्षित को भी लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल राकेश यादव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।