फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employees demonstrated in support of the demand for a five-day bank working week.

Hardoi News: पांच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह की मांग के समर्थन में कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated in support of the demand for a five-day bank working week.
हरदोई। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग ने तेजी पकड़ी है। मंगलवार को बैंक कर्मियों ने बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर अवकाश के बाद बड़ी संख्या में बैंक कर्मी-अधिकारी बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदर्शन किया और भारत सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह को तत्काल लागू किए जाने की मांग की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता राकेश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है। डिजिटल बैंकिंग के तेज विस्तार और बढ़ते कार्य दबाव से कर्मचारियों पर मानसिक तनाव और बर्नआउट की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी संगठन एबाक नेता अनूप सिंह ने कहा कि इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन और यूनियनों के बीच मुद्दे पर पहले ही सहमति हो चुकी है और प्रस्ताव भारत सरकार के पास लंबित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई के कार्यवाहक चैयरमैन क्षितिज पाठक ने कहा कि पांच दिवसीय सप्ताह लागू होने से लगातार दो दिन अवकाश मिलेगा। जिससे कर्मचारियों का मनोबल और कार्य क्षमता बढ़ेगी। बैंक अधिकारी संगठन नोबो के नेता हर्षित ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। चार जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। पांच जनवरी को सभी राज्य राजधानियों में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर आदर्श वाजपेयी, वेद प्रकाश पांडे, अजय मेहरोत्रा, कौशलेंद्र शुक्ल, आनंद वर्मा, प्रिया रस्तोगी, संचिता श्रीवास्तव, अनादि ब्रह्म, अखिलेश मिश्र, मो. फरजान, मुइज, वासिद हसन आदि बड़ी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed