{"_id":"61d099a5fed5a138ad2093e6","slug":"electronic-shop-caught-fire-hardoi-news-knp672981890","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक शॉप में लगी आग,तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक शॉप में लगी आग,तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने समरसेबिल चालू करा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग से दुकान में रखी 40 हजार रुपये की नकदी समेत ढाई लाख का सामान जल गया।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी आदित्य मिश्रा की गांव में ही इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान है। आदित्य के मुताबिक शनिवार की दोपहर के बाद वह दुकान का शटर बंद कर बेटे की दवा लेने गया था। इसी दौरान दुकान के अंदर अचानक आग लग गई। दुकान में रखा इलेक्ट्रानिक का सामान आग की चपेट में आ गया, जिससे आग और तेज हो गई।
आदित्य के मुताबिक शटर के नीचे से धुआं उठता देख उसके होश फाख्ता हो गए। शटर खोलकर देखा तो भीतर सारा सामान जल रहा था। इससे ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आदित्य के साथ मिलकर समरसेबिल को चालू कराया और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकान मालिक के मुताबिक आग से दुकान में रखी नकदी के अलावा 200 मोबाइल, फोटो कॉपी मशीन, फ्रीजर, समेत ढाई लाख का सामान जल गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।