{"_id":"5859768a4f1c1b1864e3a337","slug":"electricity-was-broken-wire-judwate-time-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा तार जुड़वाते समय बिजली आई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा तार जुड़वाते समय बिजली आई, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के चक गांव में टूटा तार जुड़वाते समय बिजली आ गई, इससे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर संविदा बिजलीकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के चक गांव में बिजली का तार करीब पांच दिन पहले टूट गया था। ग्रामीणों की सूचना पर अनंगपुर सब स्टेशन से सोमवार शाम संविदाकर्मी बब्लू तार जोड़ने आया था। उसने तार जुड़वाने में बहोरनलाल (18) से मदद मांगी।
विज्ञापन
बहोरनलाल तार पकड़े था तभी बिजली आ गई, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया। इस दौरान बबलू भाग गया।
मीणों ने बहोरनलाल को निजी वाहन से पाली पीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय यादव ने बताय कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनंगपुर पावर हाउस के जेई एपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
बब्लू अनंगपुर पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन है। सोमवार क ो वह चक गांव में तार जोड़ने गया था। वह शटडाउन लेकर गया था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।