{"_id":"5d2e17c18ebc3e6cc22692e9","slug":"electricity-supply-effected-due-to-thunder-hardoi-news-knp5019048101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में बिजली गुल
विज्ञापन
बेहटा गोकुल में विद्युत लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आंधी के साथ सोमवार शाम शहर में हुई झमाझम बारिश के दौरान दर्जनों पेड़ उखड़कर विद्युत लाइनों पर गिर गए। 33 केवीए की मेन लाइन में फाल्ट आने से मन्नापुरवा पावर हाउस से शहर के सभी दस उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात दो बजे तक आठ उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हुई लेकिन फाल्ट न मिलने से दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति मंगलवार देर शाम तक ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पोल टूट गए।
सोमवार रात शहर और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ ही झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हरदोई आई 33 केवीए की मेन लाइन में पेड़ गिरने से समेत अन्य कई जगह फाल्ट आ गया।
इससे शहर के सभी दस उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। रात दस बजे बारिश बंद होने के बाद अधिकारियों ने फाल्ट तलाश करा मरम्मत का काम शुरू कराया। पहले बेला ताली व कोयलबाग, इसके बाद सिटी पावर व सांडी रोड समेत एक एक कर शहर के आठ उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की गई। चरौली व आशा नगर गई मेन लाइन में आया फाल्ट नहीं मिला, जिसके कारण इन दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति मंगलवार को भी बहाल नहीं की जा सकी। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि इन दोनों पावर हाउस पर गई मेन लाइन 12 किलोमीटर लंबी है। फाल्ट तलाश कर मरम्मत करने के बाद लगभग पांच बजे चरौली व आशा नगर उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में भी कई जगह पेड़ टूटने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार रात आई आंधी व बारिश के दौरान नगर में अल्हापुर से अख्तियारपुर के बीच एक दर्जन विद्युत पोल टूट गए। कई जगह पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। रात से ही पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार शाम तक नगर की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। बेनीगंज के ग्राम गुलामऊ समेत अन्य जगह पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पचदेवरा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार रात पेड़ गिरने से क्षेत्र में कई जगह 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
सांडी और बेेहटा गोकुल प्रतिनिधि के अनुसार सांडी-शाहाबाद रोड पर ग्राम दलेलनगर के पास तीन पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। सुबह जैसे तैसे पेड़ काटकर आवागमन शुरू कराया गया। ग्राम टोडरपुर में पापुलर का पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सप्लाई प्रभावित हो गई।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार पिहानी- हरदोई, पिहानी- जहानीखेड़ा, पिहानी-गोपामऊ व पिहानी- बेहटागोकुल मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए। सुबह पेड़ काटकर रास्ता साफ किया गया। वहीं पेड़ गिरने से मेन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते कस्बे में रात भर आपूर्ति बंद रही। मंगलवार दोपहर आपूर्ति बहाल की जा सकी।