{"_id":"60772f728ebc3ec3982c9bea","slug":"electricity-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6235026161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1975 उपभोक्ताओं के बिल भुगतान लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1975 उपभोक्ताओं के बिल भुगतान लंबित
विज्ञापन
हरदोई। बिजली बकायेदारों की सहूलियत के लिए शुरू की गई ओटीएस योजना की अवधि 15 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। योजना के तहत अब तक 49756 उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा चुके हैं, इनमें से 1975 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद अब तक बकाए की पूर्ण राशि का भुगतान नहीं किया है। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि योजना के पंजीकृत उपभोक्ता अगर 15 अप्रैल तक बकाये की राशि जमा नहीं करते हैं तो उनका पंजीकरण स्वत: निरस्त हो जाएगा।
जनपद के चारों विद्युत वितरण खंडों में लगभग 4 लाख 65 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे उपोभोक्ता हैं, जिन पर दस हजार या इससे अधिक का बकाया था। समय पर बकाया अदा न करने पर इनकी बिल बकाया राशि पर ब्याज भी लगा दिया गया था। ऐसे उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभाग की ओर से एक मार्च से ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना लागू की गई है। योजना 15 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत अब तक जनपद की चारों डिवीजन में 49756 उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 47 हजार 781 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने योजना के तहत पंजीकरण करा कर मार्च महीनें में लगभग 43 करोड़ रुपये के मूल बकाये की राशि का भुगतान विभाग को कर दिया है। 1975 उपभोक्ता ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद अब तक बिल बकाए की पूर्ण राशि का भुगतान नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का लगभग 4 करोड़ 30 लाख 33 हजार 551 रुपये का बकाया है।
अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण करा चुके उपभोक्ता गुरुवार तक अपनी पूर्ण बकाया राशि अवश्य जमा करा दें। अगर उपभोक्ता अंतिम तिथि का पूर्ण बकाए राशि जमा नहीं करते हैं तो योजना के तहत कराया गया पंजीकरण स्वत: निरस्त हो जाएगा। पंजीकरण निरस्त होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को अधिभार में छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली भू राजस्व के बकाये की तरह की जाएगी।
विज्ञापन
योजना की तिथि का विस्तार नहीं
एक मार्च से शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकेें , इसके लिए विभाग द्वारा योजना की तिथियां दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं। योजना की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि योजना की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है, तिथि विस्तार को लेकर कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह नियत समय में ही बकाया राशि का भुगतान कर योजना का लाभ उठाएं।
संशोधन व बिल जमा करने का काम आज भी होगा
ओटीएस योजना के पंजीकृत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में कोई परेशानी न हो और त्रुटिपूर्ण बिल सही कराने के लिए उन्हें बार बार न दौड़ना पड़े, इसके लिए गुरुवार को भी सभी उपकेंद्र व एसडीओ कार्यालय में स्थित बिल काउंटर क्रियाशील रहेंगे। अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बिलों का संशोधन भी किया जाएगा। उपभोक्ता कार्यावधि में जाकर बिलों का भुगतान कर सकते हैैं व बिलों का संशोधन करा सकते हैं।