फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity department team attacked, JE injured

Hardoi News: बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई घायल

Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team attacked, JE injured
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औरेनी गांव में आयोजित शिविर के दौरान बिजली विभाग की टीम पर गांव के तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना में अवर अभियंता घायल हो गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




पलिया विद्युत उपकेंद्र में विपिन कुमार अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। विपिन के मुताबिक मंगलवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के औरेनी गांव में विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना की जानकारी देकर बिजली के बिल जमा किए जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी शिवरतन, टिंकू सिंह और नीलू सिंह वहां आए और बिजली विभाग की टीम पर हमला कर दिया। घटना में अवर अभियंता विपिन कुमार घायल हो गए। उपखंड अधिकारी दयानंद शर्मा, टीजीटू सुनील कुमार, संविदाकर्मी नाजिम और मनोज कुमार, मीटर रीडर धीरज और विमलेश के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। ऐसे में शिविर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अवर अभियंता विपिन कुमार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed