{"_id":"574b2b5d4f1c1b7b28108e78","slug":"electric-fire-store-10-million-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से इलेक्ट्रिक की दुकान में 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से इलेक्ट्रिक की दुकान में 10 लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से हुए नुकसान को दिखाता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली के घंटा घर रोड स्थित आटो इलेक्ट्रिक की दुकान में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। तीस मिनट बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। रविवार की सुबह तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान में हुए नुक सान का जायजा लिया।
विज्ञापन
जीजीआईसी के सामने कदीर अहमद की आटो इलेक्ट्रिक की दुकान है। शनिवार की रात लगभग एक बजे दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। रात के लगभग एक बजे गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने दुकान से धुआं निकलाता देखा तो दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से कदीर अहमद को जानकारी दी। कदीर अहमद ने दुकान का शटर खोला तो आग की लपटें तेज हो गईं। सूचना के लगभग 30 मिनट बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग पूरी तरह से बुझने से पहले ही टैंक का पानी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार का कहना है कि टैंक आधा खाली था। इसके कारण आग बुझने से पहले ही पानी खत्म हो गया। दमकलकर्मी न तो दोबारा पानी लेने गए और न ही मदद के लिए दूसरी गाड़ी बुलाई। इसके बाद कदीर अहमद व अन्य दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कदीर अहमद ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। आग से दुकान में रखी छोटी बड़ी 40 बैट्रियां, इनवर्टर, अल्टीनेटर समेत अन्य सामान जल गया। लगभग 10 लाख का नुकसान होना बताया गया। फायर स्टेशन आफिसर बीसी गौतम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को भेज दिया गया था। पूरी तरह आग बुझने के बाद ही दमकल कर्मी वापस आए थे।
विज्ञापन