{"_id":"6480d31550259ce9800b4c84","slug":"election-of-three-member-committee-for-development-works-hardoi-news-c-12-1-274288-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय समिति का हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय समिति का हुआ चुनाव
विज्ञापन
संडीला। विकास खंड की ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा में प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद एसडीएम ने बैठक कर तीन सदस्यीय समिति का गठन कराया। डीएम के आदेश पर विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन समिति गठित की गई है।
एसडीएम डॉ. दिव्या मिश्रा ने मंगलवार की शाम पंचायत भवन पर समिति के गठन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक की। इसमें 11 सदस्यों ने समर्थन देकर लेक्खा को अध्यक्ष एवं तुलाराम व मोहम्मद एजाज को सदस्य चुना। चार सदस्यों ने इस समिति के विरोध में प्रस्ताव रखा है। सदस्यों का कोरम पूरा होने के कारण समिति में चुने गए सदस्यों के नामों को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा।
बता दें कि गोसवा डोंगा के ग्राम प्रधान अंकित कुमार व सचिव आकाश त्रिपाठी की ओर से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की ग्रामीणों ने मिश्रिख सांसद अशोक रावत से शिकायत की थी। जांच में वित्तीय अनियमितता मिली थी। डीएम ने प्रधान व सचिव की ओर से संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए त्रिसदस्यीय समिति के गठन के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी थी।