फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   election,hardoi news,bar acocition

मुसाहिब अली अध्यक्ष व देवीशरण मंत्री निर्वाचित

Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
election,hardoi news,bar acocition
फोटो-36- परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के लिए बुधवार सुबह 9.30 बजे से शाम 3 बजे तक अधिवक्ता भवन में मतदान हुआ। शाम 3.30 बजे से मतों की गणना की गई। गणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर मुसाहब अली, मंत्री पद पर देवीशरण सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर शकील अहमद ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के 12 पदों में से 9 पदों पर पूर्व में ही पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। बुधवार को पुरानी तहसील स्थित अधिवक्ता संघ के भवन में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। सुबह 9 से शाम तीन बजे तक मतदान में सभी 190 अधिवक्ताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

शाम 3.30 बजे से मतों की गणना की गई। देर शाम परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर मुसाहिब अली ने सर्वाधिक 97 वोट हासिल किया। उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह तोमर को 83 और दिनेश चंद्र दीक्षित को मात्र 10 वोट मिले। मुसाहिब अली ने 14 वोट से जीत दर्ज की। मंत्री पद पर देवीशरण सिंह ने 90 वोट पाकर 35 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार द्विवेदी को 55 और सत्य कुमार को 45 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शकील अहमद 19 वोट से निर्वाचित घोषित किये गए। शकील अहमद को 104 और उनके प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र कुमार सिंह को 85 वोट मिले। एक वोट नोटा को गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी नसीम खान व सहायक निर्वाचन अधिकारी पवन तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुईद अहमद व अतीक अहमद अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से कम पर जितेंद्र कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संजय कुमार वर्मा, प्रशासनिक मंत्री पद पर शैलेश कुमार दीक्षित, प्रचार मंत्री पद पर बागीश कुमार द्विवेदी, सदस्य कार्यकारिणी पद पर अजहर अली, बलराम मौर्य, उदय प्रताप चौरसिया व नागेंद्र कुमार मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है।

मतदान व मतगणना के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामचेला द्विवेदी, कन्हैया लाल, मेहरोत्रा, टी मिश्रा, इकबाल व नुसरत चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं चुनाव के दौरान परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed