फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   election,hardoi,hardoi news

5 के नाम वापस लेते ही 28 निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
election,hardoi,hardoi news
जिला योजना समिति के निर्वाचन को लेकर एडीएम कोर्ट में प्रपत्र चेक करते अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधि? - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला योजना समिति के लिए हो रहे चुनाव में रिक्त 28 पदों के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय में नाम वापसी हुई। निर्धारित समय के भीतर पांच दावेदारों ने चुनाव से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद सभी 28 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर जारी शेड्यूल में मंगलवार को नाम वापसी होनी थी। निर्धारित समय से एडीएम कोर्ट में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव व वरिष्ठ सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय धीरेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे तक इस दिन अन्य पिछड़ा वर्ग में प्रभु, अनुसूचित जाति वर्ग में संजीव कुमार, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में शांति, दीपाली व मंजू देवी ने नाम वापस ले लिए। कुल पांच ने नाम वापस लिए जिसके बाद समिति के दावेदारों में कुल 28 प्रत्याशी ही शेष रहे। इसके चलते 28 रिक्त पदों पर 28 प्रत्याशी ही रहे और सभी का निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। जल्द प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला योजना समिति में यह हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला योजना समिति में अन्य पिछड़ा वर्ग में लेखराम, रवि कनौजिया, राजीव राजपूत, राममूर्ति, रामाधार, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में अनीता यादव, निशा देवी, पूजा देवी, अनुसूूचित जाति वर्ग में अमर सिंह, आशीष कुमार, छत्रपाल, दीन दयाल वर्मा, विजय कुमार, सुरजीत, सोनू भारती एवं अनुसूचित जाति महिला में आराधना, पुष्पा देवी, मोहिनी देवी, अनारक्षित वर्ग में केशन पाल, रमेश कुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह, लालाराम, विशाल सेठ, सचिन मिश्रा, सर्वेंद्र कुमार गुप्ता, अनारक्षित महिला में तरुण, प्रियंका सिंह, माधुरी सिंह को निर्विरोध घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला योजना समिति में ये हैं पद
आरक्षित पद पद
अनुसूचित जाति महिला 3
अनुसूचित जाति 7
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 3
अन्य पिछड़ा वर्ग 5
अनारक्षित महिला 3
अनारक्षित 7
यह पूर्व में ही हो गए थे 13 निर्विरोध
नामांकन के बाद 27 अगस्त को ही 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थितियां बन गईं थीं। निर्विरोध निर्वाचन जिन दावेदारों का तय था उनमें अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के तीन पदों पर तीन नामांकन पूजा देवी, निशा देवी व अनीता यादव, अनारक्षित महिला के तीन पदों पर तरुण, माधुरी सिंह व प्रियंका सिंह, अनराक्षित वर्ग में केशन पाल, रमेश कुमार सिंह, सर्वेंद्र कुमार गुप्ता, सचिन मिश्रा, लालाराम, विशाल सेठ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed