फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly death due to cattle attack

मवेशी के हमले से वृद्घा की मौत

Thu, 24 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to cattle attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांडी। ग्राम आदमपुर में गुरुवार की शाम खेत में बथुआ खोंट रही वृद्धा को घुमंतू भैंसें ने पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा के चीखने पर खेतों पर मौजूद किसानों ने शोर मचाकर भैंसे को भगाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी सबसुख खेती करता था। गुरुवार की दोपहर उसकी पत्नी संध्यावती (65) खेतों पर बथुआ खोंट रही थी। इसी दौरान घुमंतू भैंसें ने पीछे से हमला कर दिया। जब तक वृद्धा कुछ समझती तब तक भैंसें ने उसे सींघों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा के चीखने-चिल्लाने पर आसपास खेतों पर मौजूद किसानों ने शोर मचाकर भैंसें को भगाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में तीन बेटी व एक बेटा कौशल है। वहीं ग्रामीणों ने बिगडै़ल भैंसें के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed