{"_id":"67f6b95b13de2920ac0b1dd2","slug":"eight-people-including-sandila-sdm-are-guilty-fir-will-be-lodged-against-seven-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129502-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला एसडीएम समेत आठ दोषी, सात पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला एसडीएम समेत आठ दोषी, सात पर होगी एफआईआर
Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मृतक को अविवाहित बनाने के मामले में जांच रिपोर्ट पर संडीला एसडीएम समेत आठ लोग दोषी करार दिए गए। इनमें सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
दैवी आपदा मद के चार लाख रुपये की आर्थिक मदद और खेत के लिए मां-भाई ने ही युवक को अविवाहित घोषित करा दिया। युवक की निराश्रित महिला और दो पुत्रों का हक मारे जाने में चकबंदी और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रधान भी इस षडयंत्र में शामिल मिले।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट पर निलंबन, एफआईआर और दैवी आपदा के 4.00 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सवायजपुर माधुरी पत्नी स्व. उपेश के शिकायती पत्र पर एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और अतिरक्ति मजिस्ट्रेट द्वितीय राकेश सिंह से जांच कराई।
बताया कि रिपोर्ट में निराश्रित महिला माधुरी और उसके दो बच्चों का हक मारने की बात सामने आई है। मृतक उपेश की मौत के बाद उसे अविवाहित दर्शा दिया गया।
उसकी आर्थिक मदद गांव के एक बिचौलिए ने कर्मियों से मिलकर उपेश की मां के खाते में दिलवा दिए। भूमि की वरासत भी मां पुतानी उर्फ पुतन्नी व भाई मुल्ला के नाम कराई गई है।
बताया कि रिपोर्ट में पडयंत्र करने वालों में प्रधान जगपाल सिंह, मृतक उपेश की मां पुतानी उर्फ पुतन्नी, बड़े भाई मुल्ला, चकबंदी लेखपाल रामजी गुप्ता, चकबंदीकर्ता चंद्रवीर सिंह के साथ ही राजस्व विभाग के लेखपाल विपिन, कानूनगो राजेश कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार अनेक सिंह, तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार राजेश कुमार, तत्कालीन एसडीएम व वर्तमान संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव दोषी पाई गई हैं।
लेखपाल व चकबंदीकर्ता को निलंबित कर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। राजस्व लेखपाल विपिन कुमार और कानूनगो राजेश शुक्ला के निलंबन और वसूली की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई है। नायब तहसीलदार, तत्कालीन एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की भी संस्तुति की जाएगी। (संवाद)