फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight entrepreneurs honored for outstanding work

उत्कृष्ट कार्यों के लिए आठ उद्यमी सम्मानित

Sat, 16 Feb 2019 11:51 PM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 16 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight entrepreneurs honored for outstanding work
प्रमाण पत्र वितरित करते सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। उत्कृष्ट क्षमता वालों को नौकरी की जरूरत नहीं होती। उपलब्ध संसाधनों से न सिर्फ वह खुद के लिए रोजगार तलाश लेते हैं बल्कि सैकड़ों अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराते हैं। जिले में भी ऐसे होनहार उद्यमियों की कमी नहीं है।  
विज्ञापन


गांधी भवन सभागार में शनिवार को उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अंशुल वर्मा ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए खादी ग्रामोद्योग व उद्योग विभाग की ऋण योजनाएं वरदान साबित हो रहीं हैं जरूरत है युवाओं को जागरूक होने की और इन योजनाओं का लाभ उठाने की। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ऋण लेकर एक मुकाम पर पहुंचे चार उद्यमियों, मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम में दो एवं खादी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो उद्यमियों कुल मिलाकर आठ उद्यमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रथम पुरस्कार राधा रमण शुक्ला पंकज को दिया गया। जिन्होंने 25 लाख का ऋण योजना में लिया था। अब अपनी इंडस्ट्री को तीन करोड़ तक पहुंचा दिया है। सांसद ने सभी को प्रमाणपत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विश्वकर्मा सम्मान योजना में 10 लाभार्थियों जो कुम्हार वर्ग के रहे उनको किटें व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सीडीओ आनंद कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दुबे, उपायुक्त उद्योग केेंद्र लालजीत सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन उद्यमियों को मिला सम्मान
हरदोई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में राधारमण शुक्ला, यश मशरूर, रमाकृपाल, महेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम में भैया लाल व रामदेव शर्मा को एवं खादी योजना में अशोक उपाध्याय व हिमांचल प्रसाद वर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने में सम्मानित किया गया।  

इनसेट
विश्वकर्मा योजना में इनको मिलीं टूल किटें
हरदोई। उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विश्वकर्मा सम्मान योजना में राकेश कुमार, रामप्रकाश, रामजी, ठकुरी, रमेश, भूरा, श्रीकृष्ण  सहित 10 कुम्हारों को प्रमाण पत्र के अलावा टूल किटें भेंट की गई। उद्योग केंद्र से ही संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ऋण ले चुके लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए  गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed