फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eid shopping market buzzing

ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

Sun, 03 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 03 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eid shopping market buzzing
खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

ईदुल फितर को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकोें के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों और चूड़ी की दुकानें खरीददारों से गुलजार रहीं। जानकारों का कहना है कि ईदुल फितर रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से दिया गया इनाम है। इसका मकसद गरीबों के साथ मिलकर खुशियां मनाना और भाईचारे का पैगाम आम करना है।

विज्ञापन


ईदुल फितर में अब चंद दिन ही शेष हैं। मुस्लिमों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में पर्दानशीन महिलाओं की भीड़भाड़ हर तरफ नजर आने लगी है। ईद के खास पकवानों की दुकानों पर खरीद फरोख्त में अब तेजी आ गई है। मदरसा अशरफुल उलूम के मौलाना अफजलुर रहमान बताते हैं कि चांद यदि पांच जुलाई को दिख गया तो ईद छह जुलाई को होगी यदि चांद छह जुलाई को दिखा तो त्योहार सात जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


चूड़ी की दुकानों पर भी भीड़
ईद को लेकर चूड़ी सहित अन्य सौंदर्य प्रसाधन वाली दुकानों पर खूब भीड़ जुटी रही है। दुकानदारों का कहना है कि पारंपरिक आभूषणों को पहनने में महिलाओं को अब गुरेज होने लगा है इसलिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी की बिक्री खूब की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed