{"_id":"66730b79ab53f11bc9005f4b","slug":"effort-to-increase-revenue-from-old-vehicles-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115933-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुराने वाहनों से राजस्व बढ़ाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुराने वाहनों से राजस्व बढ़ाने की कवायद
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन विभाग की ओर से राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए पुराने वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उनसे बकाया कर वसूलने के लिए आरसी जारी की जा रही है। उनके वाहनों को सीज किया जा रहा है। नए वाहनों से राजस्व कम आने पर पुराने वाहनों से राजस्व लक्ष्य को पूरा करने की कवायद शुरू की गई है।
जिले में पांच लाख से अधिक वाहन एआरटीओ विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से व्यावसायिक वाहनों पर विभाग का टैक्स बकाया है, जिसको वाहन स्वामियों की ओर से जमा नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में नए वाहनों की खरीद में भी विभाग को राजस्व की अधिक प्राप्ति नहीं हो रही है। वहीं, राजस्व बढ़ाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस पर विभाग की ओर से बकाया राजस्व पर वसूली के लिए पुराने वाहनों पर बकाया टैक्स को जमा करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की जा रही है और नोटिस का जवाब न देने पर आरसी भी भेजी गई हैं। विभाग की ओर से 1,103 तीन पहिया वाहनों, 15 बसों, 700 मालवाहक, 15 हजार ई-रिक्शों को नोटिस जारी की गई है। एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए बकाया वसूली अभियान चल रहा है। वाहन स्वामी टैक्स नहीं जमा करेंगे, तो राजस्व विभाग के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।