फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

सभी डिग्री कॉलेज लखनऊ विवि से संबद्ध

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
education
पिहानी। जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। जीडीसी कॉलेज सहित सभी कॉलेजों के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जीडीसी कॉलेज के प्राचार्य मंगल किरण ने बताया कि कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी वांछित पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर मगल किरण ने बताया कि शासन ने हरदोई जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके चलते इस बार स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के लिए आवदेन लखनऊ विश्वविद्यालय मेें किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर मंगल किरण ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए समाजशास्त्र के प्रथम वर्ष में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मेरिट से किए जाएंगे। बताया कि महाविद्यालय में रिक्त चल रहे विभिन्न पदों पर शासन ने हाल ही में स्टाफ की तैनाती कर दी है।
सभी प्राध्यापकों को ई-कंटेंट बनाने का निर्देश दिया गया है, जिससे टेबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की पर्यावरण की परीक्षाएं छूट गई थीं, वे 14 अगस्त तक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शीघ्र ही छूटे हुए विद्यार्थियों की पर्यावरण परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed