फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,hardoi news

गैरहाजिर छह शिक्षिकाओं को नोटिस

Fri, 30 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
education,hardoi,hardoi news
हरदोई। बा स्कूलों में फूल और पार्ट टाइम शिक्षिकाओं के दोपहर के बाद गैरहाजिर रहने पर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। गैरहाजिर छह से ज्यादा शिक्षिकाओं को चेतवानी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि उन्हें कई शिकायतें मिलीं कि दोपहर बाद कई स्कूलों की शिक्षिकाएं घर निकल जातीं हैं। जो उचित नहीं है। इस पर अंकुश लगेगा। शिक्षिकाओं को नियमानुसार पठन पाठन कराना होगा। बालिकाएं नहीं हैं तो ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी। उन्होंने बताया कि छह से अधिक शिक्षिकाओं को उन्होंने अनुपस्थिति पर चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

बालिकाओं की गलतियों को सुधाकर दोबारा व्हाट्सएप पर भेजनी होगी
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि कोरोना काल से ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर जोर दिया जा रहा है। शिक्षिकाओं को इस पर ओर जोर देना होगा। बालिकाओं की ओर से आने वाले वर्क को जांच कर भेजना होगा। इसको लेकर सभी विद्यालयों मेें एक एक प्रिंटर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बालिकाओं के कार्यों के प्रिंट निकालकर उनकी गलतियां सही करके फिर से बालिकाओं के व्हाट्सएप पर भेजनी होगी। इससे बालिकाओं को भी विषय में गलतियां समझ आ सके और सही ढंग से पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से लेकर बीईओ करेंगे निरीक्षण
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा से लेकर बीईओ तक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। सबसे पहले ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा करेंगे। शिक्षिकाओं के प्रयासों के बारे में जानकारी करेंगे। इसके अलावा वार्डन के फोन पर समय-समय पर स्टाफ से वार्ता कर उपस्थिति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed