फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driven playfully, innocent child dies after overturning

Hardoi News: खेल-खेल में चलाया ई-रिक्शा, पलटने से मासूम की मौत

Sun, 18 Feb 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 18 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driven playfully, innocent child dies after overturning
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में बच्चों के खेल में ई-रिक्शा पेड़ से टकराकर पलट गया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


तड़ेर निवासी प्रतिपाल खेती करता है। शनिवार शाम वह खेत में पानी लगाने गया था। देर शाम ई-रिक्शा पर इंजन, पाइप फाबड़ा आदि लेकर वापस घर पहुंचा था। ई-रिक्शा से सामान उतारकर घर में रख रहा था। इसी दौरान उसके पुत्र विमल (7) और हर्ष (5) ई-रिक्शा पर आगे बैठ गया। खेल-खेल में विमल ने एक्सीलेटर खींच दिया।
विज्ञापन

इसके कारण ई-रिक्शा से तेजी से आगे बढ़कर पेड़ से टकराकर पलट गया। शोर सुनकर दौड़े लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक विमल की मौत हो गई, जबकि हर्ष घायल हो गया। शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed