फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dugdh sangh ko okseejan kee darakaar

दुग्ध संघ को ऑक्सीजन की दरकार

Sun, 13 Mar 2022 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
dugdh sangh ko okseejan kee darakaar
हरदोई। 40 साल पहले जिले में दूध व्यवसाय का प्रमुखता से आगाज करने वाले दुग्ध संघ को ऑक्सीजन की दरकार है।
विज्ञापन

बंदी की कगार पर आ रहे संघ में दूध की आमद 50 हजार लीटर से एक हजार लीटर प्रतिदिन तक सिमट गई है। एक हजार गांवों तक पहुंच रखने वाला संघ अब करीब 50 गांवों तक सिमट गया है।
दुग्ध संघ को विस्तार के लिए शासन से संसाधनों एवं सहायता की दरकार है। 1980 के दशक में जिले में किसानों को दुधारू पशुओं का पालन कर दूध व्यवसाय के लिए गांव गांव प्लेटफार्म देने की शुरुआत दुग्ध संघ ने की थी।
विज्ञापन

तब बिलग्राम तहसील क्षेत्र के गांवों में किसानों की समितियां बनाकर शुरुआत हुई थी। दो हजार लीटर प्रतिदिन दूध की आमद से शुरू हुआ संघ का सफर 50 हजार लीटर प्रतिदिन तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब इकलौता खरीद प्लेटफार्म होने से किसानों के लिए दूध के जरिए आमदनी का सबसे बड़ा माध्यम संघ रहा। खरीद सेंटरों पर पारदर्शिता रखने एवं किसानों को समुचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए बड़ी पहल हुई।
दुग्ध संघ ने 98 स्थानों पर आटोमैटिक मिल्क कलेक्शन सेेंटर स्थापित किए। 18 स्थानों पर बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट लगाई थी, लेकिन यह सब धीरे-धीरे कम होते गया। अब यह सुविधाएं न के बराबर बची हैं।
लखनऊ दुग्ध संघ में हो चुका विलय
दो वर्ष पहले दुग्ध संघ का विलय लखनऊ दुग्ध संघ में कर दिया गया था। पराग के जरिए दूध की खरीद के साथ ही भुगतान हो रहा है। यहां लगा दुग्ध प्लांट अब सिर्फ दूध की आमद एवं लखनऊ तक आपूर्ति तक सिमट गया है।
बोले किसान, समय से हो भुगतान
दुग्ध उत्पादक रामू का कहना है कि फिर गांव-गांव दुग्ध संघ की डेयरी खुलनी चाहिए। सरकारी डेयरी न होने से गांव के बाहर दूध लेकर जाना पड़ता है, जिससे दिक्कतें होती हैं।
राम किशोर ने कहा कि अब निजी क्षेत्र की डेयरी एवं दूधियों का सहारा है। सरकारी डेरी खुलनी चाहिए। पशु पालक पुष्पा ने कहा कि गांव में डेयरी होने से सुविधा रहती है। पशुओं के इलाज के लिए गांवों में चिकित्सा सेंटर भी खोले जाने चाहिए।

पशुपालक सुरेश ने कहा कि दूध के जरिए आय बढ़ाने का रास्ता सबसे अच्छा है। सरकार को गांव-गांव डेरी खोलने के साथ ही पशुपालकों को दुधारू पशुओं के पालन के लिए सहायता दी जानी चाहिए।
बन रही है कार्ययोजना
समितियों का पुनर्गठन एवं बंद सेंटर चालू कराने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। संसाधनों की कमी और दूग्ध भुगतान में देरी के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
- अशोक त्रिपाठी, यूनिट प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed