फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to the fog, the morning train arrived in the afternoon, causing inconvenience to passengers.

Hardoi News: कोहरे के कारण दोपहर में आई सुबह की ट्रेन, लोग रहे परेशान

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to the fog, the morning train arrived in the afternoon, causing inconvenience to passengers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कोहरे की वजह से ट्रेनें काफी प्रभावित हुईं। सामान्य दिनों में सुबह सात बजे आने वाली चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे पहुंची। ट्रेन 13020 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, 12230 लखनऊ मेल एक्सप्रेस ढाई घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से पहुंची।
12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पांच घंटे, 13308 किसान एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, बीते एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में इजाफा हो गया है। बादल और धुंध का आलम यह है कि लगातार दो दिन से धूप नहीं निकली है और शीत लहर जारी है। ऐसे में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पूरे दिन लोग आग तापते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, धुंध छाए रहने की वजह से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। रात के बाद अब दिन में भी ठंड ने अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। शनिवार को धुंध और कोहरे के साथ-साथ चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बादल छाए रहने के कारण दूसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन लोग सर्दी से बचाव के लिए चटपटे व्यंजन और अलाव ताप कर खुद को गर्म रखते नजर आए। पूरे दिन तीन से चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलती रहीं। ऐसे में लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत रही। दृश्यता 150 से 200 मीटर के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed