फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   due to janta curfew marriage arranged before janta curfew

मोदी के जनता कर्फ्यू का साथ देने को एक दिन पहले की शादी

Sat, 21 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
due to janta curfew marriage arranged before janta curfew
हरदोई। कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के साथ लोग मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। देशहित में की गई पीएम मोदी की पहल का साथ देने को 22 मार्च को होने वाले तीन निकाह एक दिन पहले ही शनिवार 21 मार्च को हो गए। तीनों शादी वाले परिवारों ने एक मजबूत संदेश ये भी दिया है कि संक्रमण से बचने और बचाने को सभी प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हों।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर निवासी भूरा की पुत्री महजवीन का निकाह कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बालामऊ निवासी नईम पुत्र नादिर अली के साथ 22 मार्च को होना था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की तो नादिर और भूरा ने भी आपस में बात कर शादी एक दिन पहले 21 मार्च शनिवार को ही कर लेने का निर्णय लिया। बरात में महज 10 लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी इदरीश सिद्दीकी ने पुत्री रेहाना का निकाह कन्नौज जनपद के ग्राम रामपुर निवासी तौकीर सिद्दीकी पुत्र एजाज हुसैन के साथ कुछ महीने पहले तय किया था। दोनों पक्षों की सहमति से 22 मार्च को बरात लाने का निर्णय हुआ था। लेकिन जनता कर्फ्यू को देख दोनों पक्षों ने 21 मार्च को ही निकाह की रस्म पूरी करने पर सहमति जताई। सिर्फ परिवार के लोग ही निकाह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा निवासी जलील के पुत्र खलील का निकाह टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी अफगान फौजी की पुत्री के साथ 22 मार्च को तय था। पीएम की जनता कर्फ्यू की अपील का साथ देने को 21 मार्च को ही जलील बेटे का निकाह करने जलालपुर आ गए। जलील ने बताया कि कुछ चुनिंदा लोगों ने ही शादी में शिरकत की। दावत वह बाद में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed