{"_id":"6ada480a9f2db8fb0d0952df","slug":"due-to-fog-several-trains-scheduled-to-stop-at-hardoi-will-be-cancelled-and-their-frequency-will-also-be-reduced-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158858-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोहरे के चलते हरदोई में ठहरने वाली कई ट्रेनें होंगी निरस्त, फेरे भी घटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोहरे के चलते हरदोई में ठहरने वाली कई ट्रेनें होंगी निरस्त, फेरे भी घटेंगे
विज्ञापन
हरदोई। सर्दियों के दौरान होने वाले घने कोहरे के चलते रेलवे ने हरदोई से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया है। रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त किया साथ ही ट्रेनों के फेरे भी घटाए हैं। इससे यात्रियों को सफर करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मुरादाबाद मंडल ने एक दिसंबर 2026 से दो मार्च 2027 तक निर्धारित तारीखों पर कुछ ट्रेन निरस्त करने और कुछ के फेरे कम करने के निर्देश दिए हैं। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी करते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों के संचालन की जानकारी करने की अपील की।
इनमें गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस दिसंबर में आठ, 15, 22 , 29, जनवरी में पांच, 12, 19, 26 और फरवरी में दो, नौ, 16 व 23 तारीख को निरस्त रहेगी। दो मार्च 2027 को भी इसका संचालन नहीं किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस के दिसंबर में 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 को संचालन में बदलाव रहेगा। जनवरी में दो, पांच, सात, नौ, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 तारीख को जबकि फरवरी में दो, चार, छह, नौ, 11 और 13 तारीख को ट्रेन प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह गाड़ी संख्या 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस दिसंबर में 17, 19, 21, 24, 26, 28 और 31 तारीख को, जनवरी में दो, चार, सात, नौ, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 तारीख को और फरवरी में एक, चार, छह, आठ, 11 और 13 तारीख को इसके संचालन पर असर पड़ेगा। गाड़ी संख्या 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस भी दिसंबर से फरवरी के बीच तय तारीखों पर प्रभावित रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15127 बनारस-नई दिल्ली और 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस के संचालन में भी निर्धारित दिनों के अनुसार बदलाव रहेगा।
टनकपुर-सिंगरौली रूट पर भी असर
रेलवे ने गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली, 15073 सिंगरौली-टनकपुर, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर और 15075 शक्तिनगर-टनकपुर के फेरे कम किए हैं। इन ट्रेनों का संचालन दिसंबर 2026, जनवरी 2027 और फरवरी 2027 की अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा।